traveling
Billund से वियना की फ्लाइट सस्ती मिली तो मैंने अपना ट्रिप प्लान कर लिया और जब मैं आरहुस से Billund पहुँची तो पता चला कि फ्लाइट लगभग डेढ़ घंटा लेट है मैंने सोचा अब क्या किया जाये तो मैंने सोचा क्यों ना चलकर यहाँ की दुकाने देखी जायें। मैंने अपना बैग उठाया और पहुँच गई देखने के लिए मैंने पूरा एयरपोर्ट का चप्पा-चप्पा छान मारा और जब मैं वाइन और बीयर वाली शॉप पर पहुँची तो उसको देखकर मुझें बहुत अच्छा लगा मैंने यहाँ आने के बाद इतनी सुंदर-सुंदर बोतल और इतने डिफ़रेंट नाम की वाइन और बियर देखी है। बहरहाल मैं जब एक स्टोर में पहुँची तो सोचा चल कुछ खा लेते हैं यहाँ ज़्यादातर चीज़ें डिजिटली ही ऑर्डर करनी पड़ती है और बाद में आपका नंबर आये तो काउंटर से लेना होता है। मैंने कुछ ऑर्डर किया और अपने नंबर का इंतज़ार करने लगी तो मुझें समझ ही ना आये क्योंकि उसमें नंबर कुछ तो आगे पीछे था। मैं बड़ी देर तक बोर्ड पढ़ती रही और उधर वो लड़की 4 बार मेरा नंबर डेनिश में चिल्ला चुकी थी। मैं समझने की कोशिश तो कर रही थी लेकिन समझ नहीं आया था अब तक , मैंने देखा कि काफ़ी समय से कुछ तो काउंटर पे रखा है मैं गई और पूछा कि 65 नंबर...