Posts

Showing posts from September, 2022

यूरोप की यात्रा

यूरोप को जानते हुए एक महीना ही हुआ है, अभी काफ़ी कम समय में ही इतना कुछ सीखने को मिला यहाँ का एक ही कॉन्सेप्ट है  "learning by doing" पहले ये मुझें किताबी बातें लगती थी, लेकिन अब लग रहा है कि, ये 100% सही है।  सब कुछ इतना बेहतरीन भी होता है , ये मैंने यहाँ आने के बाद जाना ज़िन्दगी को अलग नजरिए से देखने की कोशिश में लगी हुई हूँ।  रिश्ते , नाते , झूठ , फ़रेब, अनेक तरह के झंझावातों से निकलकर एक ऐसी जगह को देखना जहाँ लोगों का नज़रिया ही बिल्कुल अलग है, यहाँ की कंडिशनिंग बहुत अलग है। यहाँ पर लगभग हर जगह पारदर्शिता है ,जहाँ तक मेरी समझ है इस एक महीनें में।  यहाँ लगाव ,मोह -माया और तमाम तरह की लफ़्फ़ाज़ियाँ नहीं होती है। यहाँ के लोग बहुत ही सीधी- सटीक बात करते है। आपको सही लगे तो ठीक नही लगे तो ठीक।  कोई भी देश उन्नति तभी कर पाता है ,जब वहाँ की जनता का उसमें भरपूर सहयोग हो यहाँ कुछ ऐसा ही है। यहाँ जब लाल बत्ती होती है, तो पैदल वाले भी रुक जाते है , और अगर आप साईकिल से हैं तो, गाड़ी वाले पहले आपको जाने के लिए रास्ता देते है। यहाँ कोई छोटा या बड़ा नहीं है। यहाँ की प्रधानमंत्री ख़ु...